में इस आर्टिकल मे आपको देने वाला हूँ Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf का फाइल। यदि आप Class 12 का Students हो जिसने Geography विषय लिया है उसके लिए यह आर्टिकल बहुत जायदा फायदेमंद है।
आपको इस आर्टिकल में द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes Pdf मिलेगा। अगर आपको नोट्स की पीडीएफ चाहिए तो इस आर्टिकल को अंततक जरूर पढ़े ताकि आपको सबकुछ समझ में आ सके।
Contents
- 1 द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes
- 2 Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi
- 3 Class 12 Geography Chapter 6 In Hindi Question Answer
- 4 द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes FAQ
- 5 जंग का कटोरा के नाम से किस क्षेत्रों को जाना जाता है?
- 6 कुटीर उद्योग किसे कहते हैं?
- 7 पशु आधारित उद्योग कौन कौन से हैं?
- 8 Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf
- 9 Conclusion
द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes
PDF: | Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf |
Subject: | Geography |
Class: | 12 |
Chapter: | 6 |
Topic: | द्वितीयक क्रियाएँ |
Language: | Hindi |
File Size: | 2.50 MB |
Text Book: | NCERT |
Website: | Pdfhindi.in |
Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi
Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf में आपको छोटे और बड़े सारे Question Answer मिल जायेगा। इस नोट्स की Pdf 13 पेज की है और इस की फाइल साइज है 2.50 MB के आसपास।
द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes Pdf आपको हिंदी भाषा में मिलेगी। यह नोट्स कंप्यूटर टाइपिंग है इसमें आपको हैंडराइटिंग वाली नोट्स नहीं मिलने वाली है।
अगर आपको कंप्यूटर में टाइप की गयी Class 12 Geography Chapter 6 Notes चाहिए तो फिर आप Pdf फाइल को Download करे।
Class 12 Geography Chapter 6 In Hindi Question Answer
प्रश्न: रूहर कोयला प्रदेश किस देश में स्थित है?
उत्तर: रूहर कोयला प्रदेश जर्मनी में स्थित है।
प्रश्न: उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में लगे कर्मियों का अधिकतर भाग किस श्रेणी में जाता है?
उत्तर: उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में लगे कर्मियों का अधिकतर भाग व्यावसायिक श्रमिक श्रेणी में जाता है।
प्रश्न: निर्माण की सबसे छोटी इकाई कौन सी है?
उत्तर: निर्माण की सबसे छोटी इकाई है कुटीर उद्योग।
प्रश्न: स्वच्छंद उद्योग से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: ये वह उद्योग है जो किसी माल पर निर्भर नहीं होते वरन संघटक पुरजों पर निर्भर रहते है।
प्रश्न: छोटे इस्पात कारखानों के लिए कच्चे माल की अपेक्षा बाजार का समीप होना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: छोटे इस्पात कारखानों के लिए बाजार का समीप होना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि माल के रूप में रद्दी धातु बाजार से उपलब्ध हो जाती है।
प्रश्न: विनिर्माण का अर्थ स्पष्ट कीजिये?
उत्तर: विनिर्माण से आशय किसी भी बस्तु के उत्पादन से है। हस्तशिल्प से लेकर लोहे व इस्पात को गढ़ना, अंतरिक्ष यान का निर्माण इत्यादि सभी प्रकार के उत्पादन को विनिर्माण के अंतर्गत ही मन जाता है।
प्रश्न: निजी क्षेत्र के उद्योग अधिकार कौन से देशों में पाए जाते हैं?
उत्तर: निजी क्षेत्र के उद्योग अधिकार पूंजीवाद देशों में पाए जाते हैं।
प्रश्न: पश्चिमी यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भागों में उद्योगों का सकेंद्रण होने का एक कारण बताइये?
उत्तर: अत्यधिक परिवहन तंत्र का विकसित होना पश्चिमी यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भागों में उद्योगों का सकेंद्रण होने का एक कारण है।
प्रश्न: विनिर्माण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर: विनिर्माण हाथ से या मशीनों से किया जाता है।
प्रश्न: लोहा इस्पात उद्योग को भरी उद्योग क्यों कहते हैं?
उत्तर: इसमें बड़ी मात्रा में भारी भरकम कच्चा मॉल उपयोग में लाया जाता है एवं इसके उत्पाद भी भारी होते हैं इसलिए लोहा इस्पात उद्योग को भरी उद्योग कहा जाता है।
प्रश्न: समूहन अर्थव्यवस्था से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: प्रधान उद्योग की समीपता से अन्य अनेक उद्योगों का लाभांवित होना समूहन अर्थव्यवस्था है।
प्रश्न: नीला कॉलर श्रमिक किसे कहते हैं?
उत्तर: श्रमिकों का वह वर्ग जो निर्माण कार्यो में लगे विशिष्ट कौशल प्राप्त होते हैं उन्हें नीला कॉलर श्रमिक कहते हैं।
प्रश्न: भारत जैसे देश में छोटे पैमाने के उद्योग क्यों आरंभ किये है?
उत्तर: भारत ने छोटे पैमाने के उद्योग जनसंख्या को रोजगार उपलप्ध करवाने के लिए आरंभ किये हैं। इससे स्थानियो निवासियों की क्रय शक्ति में भी वृद्धि होती है।
प्रश्न: सफ़ेद कॉलर श्रमिक किसे कहते हैं?
उत्तर: श्रमिकों का वह वर्ग जो विशिष्ट व्यावसायिक एवं उच्च दक्षता प्राप्त है उसे सफ़ेद कॉलर श्रमिक कहा जाता है।
प्रश्न: कौशल के विशिष्टीकरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: बड़े पैमाने पर किया जाने वाला अधिक उत्पादन जिसमें प्रत्येक कारीगर निरंतर एक ही प्रकार का कार्य करता है।
प्रश्न: उपभोक्ता वस्तु उद्योग क्या है?
उत्तर: उपभोक्ता वस्तु उद्योग ऐसे सामान का उत्पादन करते हैं जो प्रत्यक्ष रूप से उपभोक्ता द्वारा उपयोग कर लिया जाता है।
प्रश्न: जर्मनी का रूहर कोयला क्षेत्र किस प्रकार के आौद्योगिक प्रदेश के अन्तर्गत रखा जा सकता है?
उत्तर: जर्मनी का रूहर कोयला क्षेत्र परंपरागत बड़े पैमाने वाले आौद्योगिक प्रदेश के अन्तर्गत रखा जा सकता है।
प्रश्न: द्वितीयक आर्थिक क्रिया किसे कहा जाता है?
उत्तर: प्राकृतिक रूप से प्राप्त कच्चे माल को जब मनुष्य अपना कौशल,ज्ञान एवं श्रम लगा कर नए उत्पाद में बदल देता है तब उसे द्वितीयक आर्थिक क्रिया कहा जाता है।
प्रश्न: उद्योग अपनी लागत घटाकर लाभ किस प्रकार बढ़ा सकता है?
उत्तर: उद्योगों की स्थापना उस स्थान पर करके जहाँ उत्पादन लागत काम आए।
प्रश्न: धुएँ की चिमनी वाला उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर: परंपरागत बड़े पैमाने वाले औद्यौगिक प्रदेश जिसमे कोयला खादानो के समीप स्थित धातु पिघलाने वाले उद्योग भारी इंजीनियरिग, रसायन निर्माण इत्यादि का कार्य किया जाता है उसे धुएँ की चिमनी वाला उद्योग कहा जाता है।
द्वितीयक क्रियाएँ कक्षा 12 Notes FAQ
जंग का कटोरा के नाम से किस क्षेत्रों को जाना जाता है?
अमेरिका के पिट्सबर्ग को जंग का कटोरा के नाम से जाना जाता है।
कुटीर उद्योग किसे कहते हैं?
कुटीर उद्योग उन उद्योगों को कहते हैं जिनमे लोग अपनें परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय कच्चे माल की सहायता से घर पर ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं का निर्माण करते हैं उसे कुटीर उद्योग कहते हैं।
पशु आधारित उद्योग कौन कौन से हैं?
पशु आधारित उद्योग है चमड़ा उद्योग, दुग्ध उद्योग और ऊनि वस्त्र उद्योग इत्यादि।
Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf
Conclusion
यदि अपने Geography विषय लिया है कक्षा 12 में तो आपको Class 12 Geography Chapter 6 Notes In Hindi Pdf को अच्छे से जरूर पढ़ना चाहिए। इस Notes की Pdf को अपने मोबाइल में रखने से आप जब चाहो खोलकर पढ़ सकते हो।
अगर आप चाहते हो की आपको आगे जाकर भूगोल लेकर पढ़ना है या फिर अच्छा मार्क्स लाना है 12 में तो आपको इस Chapter को मिस नहीं करनी है।
आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल पसंद आयी है। कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और ऐसे ही और भी Notes की Pdf पाने के लिए मेरी Whatsapp Group में Join जरूर करे ताकि आपको Updates मिलती रहे।
Disclaimer इस वेबसाइट का कोई गलत इंटेंशन नहीं है। इसका सिर्फ एक अच्छा और नेक इंटेंशन है और वह है Students का मदद करना ताकि वह अपने जीवन में कुछ कर सके। यदि किसी को इस आर्टिकल से किसी भी तरह का समस्या हो रही है तो वह मुझसे ईमेल में कांटेक्ट जरूर करे। |